फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साइबर ठग ने फोन पर बात करते-करते 13 हजार रुपए उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। साइबर अपराध के मामलें दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगी के नए नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव सेला में प्रकाश में आया है।
विज्ञापन



गांव सेला निवासी आशा कार्यकर्ता गुड़िया ने शिवाला कलां थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर 06 फरवरी की शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के नाम से एक कॉल आई जिसमें ठग ने स्थानीय निवासी आयशा और अफसाना के बारे में जानकारी ली जिसे उसके द्वारा साझा कर दिया गया। ठग ने मोबाइल पर वार्तालाप के दौरान ही आशा को होल्ड पर रखते हुए आयशा से बात कराने को कहा जिसका फोन उसके पति शरफुद्दीन ने रिसीव किया आरोप है कि इसी दौरान दो बार में 6348 रुपए निकल गए। इसी प्रकार अफसाना से भी बात करने को भी कहा गया तो उनके खाते से भी दो बार में 6900 रुपए निकल गए। ठगी का शिकार हुए दोनों लोगों के खाते से पैसे निकलने पर उन्होंने आशा के घर आकर शिकायत करते हुए अपने पैसे की मांग की। पीड़िता गुड़िया ने पुलिस को तहरीर सौंप ठगी की रकम वापिस कराने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें