फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रामा बाजी बंद करो, ब्राह्मणों का होगा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रामाबाजी बंद करो, ब्राह्मणों का होगा नुकसान
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खेतों में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ लिया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के मंडल अध्यक्ष और विधायक विक्रम सैनी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही खलबली मच गई। बातचीत में विधायक ने साफ तौर पर कहा कि झगड़ा दो पक्षों का है, उसमें ब्राह्मणवाद न लाया जाए। यह ड्रामाबाजी बंद हो, अन्यथा ब्राह्मणों को नुकसान होगा। इसके बाद दोनों ओर से फोन पर चल रही वार्ता बंद हो गई। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में विधायक के प्रति रोष फैल गया।
रतनपुरी क्षेत्र के लोहड्डा गांव के ब्राह्मण समाज के गौरव पुत्र सत्यपाल, आजाद, आदि अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए गांव के रजबहे में कुलाबा निकाल रहे थे। दूसरे कश्यप समाज के प्रेम, महिपाल ने कुलाबा निकालने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया था। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। फोन पर वायरल एक ऑडियो में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष का फोन विधायक विक्रम सैनी के पास पहुंचता है, जिसके बाद दोनों ओर से वार्ता शुरू हो जाती है। मंडल अध्यक्ष मामले की जानकारी चाहते हैं, जिस पर विधायक कहते हैं कि झगड़ा दो पक्षों का है, इसमें बिरादरीवाद की जरूरत नहीं है। आप लोग जातिवाद लाते हो। कश्यप समाज से तो मंत्री भी है, उन्होंने तो कुछ नहीं बोला। विधायक ने कहा कि यह ड्रामा बाजी बंद करो, अन्यथा इसका नुकसान ब्राह्मण समाज को होगा। इतनी बात सुनने के बाद ब्राह्मण समाज के मंडल अध्यक्ष ने फोन कट कर दिया, जिसके बाद वायरल हुई इस ऑडियो के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में विधायक के प्रति रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विधायक
विधायक विक्रम सैनी का कहना है उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि जातिवाद की बातचीत नहीं होनी चाहिए। दो पक्षों में विवाद हुआ था, आप सिर्फ मेरे से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की बात करें। मेरी विधानसभा क्षेत्र का मामला है। आपस में समझौता भी हो जाएगा। मैंने किसी भी समाज का अपमान करने की बात नहीं कही है। आगे भी इस तरह की बातचीत नहीं करूंगा। कुछ लोग गलत तरीके से ऑडियो वायरल कर रहे हैं, ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें