फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: प्रेमी युगल को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने का आरोप

Tue, 16 Feb 2021 11:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप
  • बघरा में प्रेमी युगल को बरामद करने पहुंची थी मीरापुर थाने की पुलिस
  • 12 लोगों के खिलाफ हमले समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मीरापुर से लापता प्रेमी युगल की बरामदगी के लिए सोमवार देर रात बघरा पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस टीम पर पथराव करने के बाद उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी एक ही वर्ग का प्रेमी युगल नौ जनवरी को लापता हो गया था। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार देर रात करीब 11 बजे मीरापुर बीआईटी चौकी प्रभारी एसआई यूनुस खान, संभलहेड़ा चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ बघरा चौकी पहुंचे।
विज्ञापन

यहां से पुलिस टीम प्रेमी युगल की बरामदगी के लिए कस्बा निवासी तनवीर कुरैशी के घर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जमकर पथराव कर पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की गई।

करीब आधा घंटे बाद किसी तरह बंधक पुलिस टीम ने वहां से निकलकर घटना की जानकारी दी, जिससे हड़कंप मच गया। अफसर तत्काल भारी फोर्स लेकर आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। इस दौरान शोर मच गया कि हमले के दौरान एक पुलिसकर्मी से सर्विस रिवाल्वर भी लूट लिया गया था, जिसे एक ग्रामीण ने देर रात थाने पहुंचकर लौटाया।

मामले में एसआई जितेंद्र सिंह की तहरीर पर तनवीर कुरैशी, शादाब, आबाद, सुहेल, मुन्ना, मेघा, काला पहलवान, जीशान, तहसीन, नदीम और करीम के साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इन्होंने कहा ......
कार्यवाहक एसएसपी अर्पित विजय वर्गी ने बताया कि दबिश देने गई मीरापुर पुलिस के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें