ऑनलाइन कारोबार बढ़ा
मुजफ्फरनगर जिले में गुड़ का ऑनलाइन वायदा कारोबार बढ़ा है। बुधवार को ऑनलाइन के माध्यम से जिले में गुड़ का 1086 कट्टों का व्यापार हुआ। राजस्थान और गुजरात के कई बड़े शहरों में वायदा कारोबार के माध्यम से गुड़ का व्यापार शुरू हुआ है। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) में गत 15 दिसंबर से देश भर में यहां गुड़ का वायदा कारोबार शुरू हुआ है। देश भर के गुड़ व्यापरी गुड़ी की खरीद बिक्री के लिए इस प्लेटफार्म से जुड़ रहे हैं। पहले गुड़ वायदा व्यापार फॉरवर्ड मार्केटिंग कमीशन द्वारा संचालित होता था, जबकि अब सेबी द्वारा नियंत्रित होता है। सेबी का नियम अधिक सख्त है। गुड़ व्यापारियों का मानना है कि गुड़ वायदा कारोबार का भविष्य अच्छा है।
बिजनौर में भी बढ़ा है स्टॉक
कोल्ड स्टोरेज में अब तक करीब साढ़े तीन लाख क्विंटल गुड़ रखा जा चुका है। यह पिछले साल से करीब 40 हजार क्विंटल ज्यादा है। इस समय गुड़ के दाम बहुत कम चल रहे हैं, ऑफ सीजन में बरसात के बाद गुड़ के दाम हर साल बढ़ते हैं। इस वजह से कोल्हू व क्रेशर संचालक अभी गुड़ बाजार में नहीं उतार रहे हैं और उसका स्टॉक कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/