फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलन मार्केट में कटे थे चोरी के वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलन मार्केट में कटे थे चोरी के वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिलन मार्केट में चोरी के वाहनों को काटा जा रहा था। इसकी पुष्टि मौके से बरामद हुए एक ट्रक के इंजन से हुई है। यह ट्रक नोएडा से चोरी हुआ था। पुलिस ट्रक के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाने में लगी है। अन्य बरामद इंजनों के बारे में भी जानकारी करने के लिए कोतवाली पुलिस ने कई जगह रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

12 जनवरी की दोपहर एएसपी कृष्ण कुमार ने कई थानों की पुलिस को साथ लेकर मिलन मार्केट पर छापा मारा था। चार लोगों को गिरफ्तार कर मौके से दस इंजन बरामद किए थे। इन इंजनों के बारे में गिरफ्तार लोग कोई कागजात नहीं दिखा पाए थे। सभी इंजन चोरी के वाहनों को काट कर निकालना मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना था कि छह आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इनमें सहारनपुर निवासी कबाड़ी भी था। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे दारोगा नोरंगी लाल ने बताया कि बरामद इंजनों में से एक इंजन चोरी के ट्रक का मिला है। यह ट्रक नोएडा से चोरी हुआ था। पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य इंजनों के बारे में जानकारी करने के लिए कई विभागों को रिपोर्ट भेजी गई है। संभवत: यह इंजन भी चोरी के काटे वाहनों के ही निकलेंगे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इनकी पुलिस को तलाश
- हनीफ पुत्र हाजी बाबू निवासी मिनाक्षी चौक, मुजफ्फरनगर
- उमरशाद पुत्र अखलाक निवासी रहमत नगर खालापार, मुजफ्फरनगर
- हाजी पप्पू पुत्र खुुुर्शीद निवासी मोहल्ला तकिया कुरेशीयान मुजफ्फरनगर
- अख्तर आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी मोहल्ला मजर हसन चिलकाना सहारनपुर
- मुल्ला जहीर पुत्र इदरीश निवासी मुजफ्फरनगर
- अब्दुल्ला पुत्र उम्मेद निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें