फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जूनियर एथलीट का आगाज आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में स्पोर्टस स्टेडियम में सात और आठ जनवरी को राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका अंडर-20 का आयोजन होगा। प्रदेश के सभी मंडलों के 300 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे है।
विज्ञापन

उप क्रीडा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरी की एथलेटिक्स प्रतियोगिता इस बार यहां हो रही है। प्रदेश के सभी मंडलों में चयनित टीमों के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे है। प्रदेश के तीन सौ खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेलो का शुभारंभ डीएम सीबी सिंह सात जनवरी को दिन में 12 बजे करेंगे। स्टेडियम में एक साथ 18 प्रकार के खेलों में खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों को लेकर स्टेडियम में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
कोमल और भावना पहुंची स्टेडियम
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। इनमें भदोही जिले की बड़ी खिलाड़ी कोमल और भावना उपाध्याय भी शामिल है। कोमल कक्षा दस की छात्रा है। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में वह भाला फेंक में गोल्ड प्राप्त कर चुकी है। पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में भी वह चैंपियन रही है। भावना उपाध्याय प्रयागराज की रहने वाली है और कक्षा 11 की छात्रा है। गुवाहाटी में आयोजित ओपन जूनियर नेशनल एथलीट में वह चक्का फेंक में और गोला फेंक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। चक्का फेंक में 36 मीटर और गोला फेंक में 14 मीटर का उनका रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें