फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित

विज्ञापन
मोरना के गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बुधवार को गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की गई। युवाओं से गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव संतोष उपाध्याय व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीति पाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महा संगठन के महामंत्री बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्य अतिथि भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला उपाध्यक्ष रोबिन पाल ने विकास खंड क्षेत्र के सक्रिय यूथ क्लब मजलिसपुर तौफीर के अंकित कुमार, भुवापुर के विक्रांत सिंह व मोनू कुमार, भोकरहेड़ी हाजीपुर के संजीव कश्यप व फिरोजपुर के प्रिंस पाल व कार्तिक पाल को खेल सामग्री नेट व वॉलीबाल वितरित की। समारोह में शिक्षक कृपाल सिंह, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, शिखा, मीनाक्षी, राजकुमारी, नेहा, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत 13 जनवरी को बेहड़ा में सांस्कृतिक दिवस, 14 को बघरा में निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता, 15 को बुढ़ाना में समाज सेवा दिवस, 16 को शाहपुर में खेलकूद कार्यक्रम, 17 को शामली में जागरूकता कार्यक्रम, 18 को भुवापुर में कौशल विकास कार्यक्रम तथा 19 जनवरी को जानसठ में समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें