फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट चुने गए विशेष, घर लौटने पर अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना मोड़। क्षेत्र के गांव बरवाला के रहने वाले विशेष कुमार का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ। उन्होंने अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे विशेष कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

विशेष कुमार के पिता चमन लाल एक किसान हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विशेष ने शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया। एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 2018 में उन्होंने भारतीय नौसेना में सेवा देने का निश्चय किया और एसएसबी की परीक्षा उत्तीर्ण कर 2022 में इंडियन नेवल अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया। केरल के कन्नूर स्थित अकादमी में उन्होंने चार साल की कठिन ट्रेनिंग पूरी की। 29 नवंबर को पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई। गांव बरवाला लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र चौधरी, प्रदीप बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें