फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से जगाधरी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से हरियाणा प्रदेश के जगाधरी के लिए परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की है। यह बस दोपहर में एक बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगी। एक तरफ का किराया 196 रुपये होगा।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से रोजाना परिवहन निगम की रोडवेज बसें हरियाणा प्रदेश के अंबाला, पानीपत, करनाल आदि स्थानों पर जाती है। जगाधरी के लिए बस सेवा नहीं थी। जो बसें जगाधरी जाती थी, वे सभी पंजाब जाने वाली थी। इनमें तीन चंडीगढ़, एक लुधियाना व एक अमृतसर जाती थी। यह सभी बसें जगाधरी शहर के बाहर ही यात्रियों को उतार कर चली जाती थी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने एक रोडवेज बस की की सेवा जगाधरी के लिए शुरू की है। यह बस रोजाना दोपहर में चलेगी। शाम को वापसी में पांच बजे चल कर साढ़े आठ बजे तक मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें