फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी का पुतला फूंका

Fri, 30 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरवट चौराहे पर दीप्ति पाल का पुतला फूंकते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में सपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं और विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया है। पुरकाजी से घोषित सपा प्रत्याशी दीप्ति पाल के विरोध में अब मुस्लिम समाज भी उतर आया है। शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने दीप्ति पाल का पुतला फूंका और उमा के समर्थन में नारे लगाए। चारों ओर उठ रहे विरोध से प्रत्याशियों की भी बेचैनी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर सपा हाईकमान ने टिकट में फेरबदल कर कई के टिकट काट दिए तो कई को मेहरबानी से नवाजा है। पूर्व में पुरकाजी (सुरक्षित) से सपा ने उमा किरण को मैदान में उतारा था, लेकिन, प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उमा का पत्ता साफ कर यहां से दीप्ति पाल को उम्मीदवार घोषित कर दिया। 

दीप्ति को प्रत्याशी बनाए जाने पर विरोध के सुर उठ रहे हैं। पिछले दो दिन से उमा पक्ष के समर्थक उग्र हो रहे हैं। समर्थकों का आरोप है कि हाईकमान ने उमा की अनदेखी की है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उमा किरण के समर्थन में मुस्लिम समाज के लोग भी खुलकर आ गए।
विज्ञापन


टिकट कटने से नाराज उमा किरण के समर्थकों ने सरवट चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की। समर्थकों ने उमा को वापस टिकट दिए जाने की मांग की। इसके बाद दीप्ति पाल का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। उधर, जिलाध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर ने कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें