फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के ‘पत्तों’ पर सबकी निगाहें, सपा और बसपा घोषित कर चुकी हैं प्रत्याशी 

Fri, 30 Dec 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी महासंग्राम के लिए सपा और बसपा के पत्ते खुलने के बाद भाजपा के उम्मीदवारों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जिले में छह विधानसभा सीटें हैं, जिनमें पुरकाजी सुरक्षित सीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सियासी शिखर पर छाई भाजपा से टिकट पाने के लिए लंबी फेहरिस्त है। 
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशियों पर अधिकृत मुहर लगा दी है। टिकट वितरण के अंतिम दौर में ऐसी संभावनाएं कम ही हैं कि सियासी महारथी घोषित प्रत्याशियों में कोई फेरबदल करा पाएंगे। अब सबसे ज्यादा हलचल भाजपा के चेहरों को लेकर है, क्योंकि जिले में विपक्षी दलों की सीधी लड़ाई भाजपा से है। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बदले सियासी समीकरण में संसदीय चुनावों में पूरे वेस्ट में कमल को एकतरफा जीत मिली थी।

जिले में कुल छह सीटें हैं, जिनमें पुरकाजी सीट सुरक्षित है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता भी नहीं खुला था। हालांकि अखिलेश सरकार के मंत्री चितरंजन स्वरूप के निधन के बाद खाली हुई सदर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी। उपचुनाव की कामयाबी के बाद केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की अगुवाई में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी भी हासिल की। बदले परिदृश्य में फिलहाल भाजपा के टिकटों को लेकर सबसे लंबी फेहरिस्त है। 
विज्ञापन


शहर सीट पर मौजूदा विधायक कपिलदेव के अलावा पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजीव गर्ग, सुनील तायल और श्रीमोहन तायल दावेदारी है। चरथावल सीट पर पहले चुनाव लड़ चुके विजय कश्यप के अलावा अक्षय पुंडीर, कर्नल सुधीर कुमार आदि का दावा है। पुरकाजी सीट से मोहनलाल कोरी, सुरेश तितौरिया, प्रमोद ऊंटवाल, गजे सिंह, वेदपाल ठेकेदार और जेपी निमी टिकट की लाइन में हैं।

बुढ़ाना सीट पर बीते चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे उमेश मलिक, सिसौली के धर्मवीर बालियान, गौरव टिकैत, नितिन और बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी का नाम चल रहा है। खतौली सीट पर डॉ सुधीर सैनी, यशपाल पंवार, हरीश अहलावत, यनेश तंवर, रुपेंद्र सैनी, भारतवीर गुर्जर, पालिकाध्यक्ष पारस जैन ने टिकट के लिए ताल ठोक रखी है। 

मीरापुर सीट पर टिकट के सबसे ज्यादा दावेदार
मुजफ्फरनगर। जिले में केवल मीरापुर सीट ऐसी है, जहां भाजपा के टिकट को लेकर सबसे ज्यादा घमासान है। पार्टी सपा-बसपा की तरह जिले में एक टिकट महिला को दे सकती है। मीरापुर सीट पर पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी और जिला सहकारी बैंक की पूर्व चेयरमैन वंदना वर्मा ने दावा कर रखा है। हालांकि अनुराधा बिजनौर सदर से भी टिकट मांग रही हैं। इनके अलावा जिला पंचायत सदस्य विक्रम सैनी, मुखिया गुर्जर, वीरपाल निर्वाल, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, अमित राठी, हरीश राठी भी टिकट की लाइन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें