फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सपा जिलाध्यक्ष त्यागी, प्रमोद प्रदेश में सपा ही जनता का विकल्प

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक करते पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा के साढे़ चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। प्रदेश की जनता के सामने केवल सपा ही विकल्प है। महापंचायत को सपा का नैतिक समर्थन रहेगा। पार्टी की अधिवक्ता सभा में तरुण सौदाई को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव ने तरुण सौदाई को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक बड़ा विकल्प बन कर प्रदेश में उभर रही है। गौरव स्वरूप और राजपाल सैनी ने विचार रखे, कहा कि सपा हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा रविंद्र कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अमित गुप्ता ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष तरुण सोदई को बधाई दी। शशांक त्यागी को महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश वशिष्ठ, महक सिंह, अमित शीन, उमर खान, फराज अंसारी, मुकुल त्यागी, रचित गोयल, विजय बाटा, रईस मलिक, संदीप, रवि, सतेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें