फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी देहात ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी देहात ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। कांवड़ यात्रा व बकरीद के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस व पीएसी बल के साथ कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बकरीद व कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ पैदल मार्च किया। एसपी देहात ने बताया कि 25 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट करने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार पैदल मार्च किया जा रहा है। वहीं कांवड़ महोत्सव में उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल लेने सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार में पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से जाते हैं। इसे लेकर पूरे जनपद मुजफ्फरनगर का प्रशासन अलर्ट रहता है। इसलिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम यहां किए जाते हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से लेकर ड्रोन कैमरों के साथ भारी पुलिस बल कांवड़ियों की सुरक्षा में लगा रहता है। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने व कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, लाइट एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें