फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गादला में भिड़े सपा और एआईएमआईएम समर्थक, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गादला गांव में मकान पर प्रत्याशी के प्रचार पोस्टर लगाने को लेकर सपा और एआईएमआईएम के समर्थकों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर प्रार्थनापत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गादला में साजिद और मुर्तजा के मकान बराबर बराबर में है। एक सपा की पार्टी का तो दूसरा एआईएमआईएम का समर्थक है। मुर्तजा का आरोप है कि सोमवार को उसके घर पर सपा प्रत्याशी का कार्यक्रम था। रात में साजिद पक्ष के युवकों ने उसके घर पर एआईएमआईएम के प्रत्याशी के प्रचार पोस्टर लगा दिए थे। उधर, दूसरे पक्ष साजिद का कहना है कि मुर्तजा के घर पर किसी शरारती तत्वों ने चुनाव प्रचार के पोस्टर लगाए। वह बेवजह उन पर शक कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले गली-गलौज और कर उसके बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर से सईम व कादिर सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर प्रार्थनापत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें