फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैमर के लिए लगेगा सोलर प्लांट, लाइट जाने पर ठप हो जाता है सिस्टम      

Thu, 29 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सोलर प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनपद कारागार बहुत जल्दी पावर बैकअप से लैस होगी। शासन ने 33 लाख की कीमत से 15 किलोवाट का सौलर सिस्टम लगाने के आदेश कर दिए हैं। सिस्टम से जेल के जैमर की लाइट को जोड़ा जाएगा। अब कारागार में 24 घंटे जैमर चालू रहेंगे।             
विज्ञापन


शासन ने बंदियों के फोन बंद करने के लिए जेल में सवा तीन करोड़ की लागत से छह जैमर लगवाए थे। जैमर लगने से बंदियों के फोन चलने बंद हुए, लेकिन बिजली जाने पर जैमर बंद होने पर फोन फिर से चालू हो जाते थे। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने नया जेनरेटर कारागार पर भिजवाया। जनरेटर की पावर कम पड़ने से जैमर चलने में फिर से दिक्कतें आने लगीं। जेल अधीक्षक ने शासन को खत लिखकर समस्या से अवगत कराया। 

लखनऊ में अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और कारागार के भीतर सोलर सिस्टम लगाने का निर्णय लिया। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि 33 लाख की कीमत का 15 किलो वाट का सोलर सिस्टम कारागार में लगाया जाएगा। लगाने वाली कंपनी के इंजीनियर जल्दी ही जेल का दौरा कर इसका नक्शा बनाएंगे। उसके बाद प्लांट को लगाया जाएगा। सोलर सिस्टम से जैमर की लाइन को जोड़ा जाएगा। इसके लगने से 24 घंटे लाइट रहने से कारागार के भीतर जैमर बंद नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें