फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी नदी का जलस्तर घटा, ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में बहता पानी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोलानी नदी का जलस्तर घटा, ग्रामीणों को राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। शेरपुर खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में जल स्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की, मगर नदी में कई फुट पानी होने के कारण ग्रामीणों को नाव से ही नदी पार करनी पड़ रही है। खेतों पर नहीं जा पाने से पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की पहाड़ियों से छोड़े गए पानी के कारण बुधवार को खादर क्षेत्र की सोलानी नदी उफान पर आ गई थी। जिससे पानी नदी से बाहर आकर क्षेत्र के कई गांवों के रास्तों पर भर जाने से गांव रामनगर, रजगल्लापुर, नंगला, भदौला, पांचली, अलमावाला आदि कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। ग्रामीणों की माने तो कुछ ग्रामीणों ने घरों में रखे सामान को भी सुरक्षित जगहों पर रखना भी शुरू कर लिया था। बृहस्पतिवार को सोलानी नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने बताया कि सोलानी नदी में पानी कम तो हुआ है। मगर नदी में अभी भी ज्यादा पानी होने के कारण नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है। खेतों व जंगलों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए चारा नहीं ला पा रहे हैं। जिससे पशुओं को दो दिनों से भूसा ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें