फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोलानी फिर उफनाई, गांवों के रास्तों पर व खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
4 पुरकाजी के खादर क्षेत्र के गांव भैंसलीवाला की बस्ती में भरा पानी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी शनिवार को फिर उफनाई। पानी कई गांवों के रास्तों पर आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। खेतों में करीब पांच फीट पानी भर जाने से मक्का और हरे चारे की फसलें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन


धीरे धीरे गांवों के रास्तों पर पानी कम होने से ग्रामीणों का आवागमन शुरू हो गया था लेकिन शनिवार को नदी फिर उफना गई और पानी नदी से बाहर निकलकर गांव भैंसलीवाला, रामनगर, रजकल्ला पुर, शेरपुर नगला आदि गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीण याद राम प्रजापति, डॉ. गुलशन कुमार, रामधन, कृष्ण कुमार, अमित कुमार का कहना है कि करीब डेढ़ माह से बार-बार पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हए हैं। ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण पाल ने बताया कि शनिवार को उत्तराखंड से करीब 20 हजार क्यूसेक छोड़ा गया है। जिससे नदी में पानी बढ़ गया है। धीरे-धीरे पानी कम होने की संभावना है। ग्रामीणों को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें