फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसएसपी ने सिपाही की बुलेट मोटर साइकिल का कराया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सिपाही की बुलेट मोटर साइकिल का चालान कराकर कानून की समानता का संदेश दिया। उन्होंने बुलेट मोटर साइकिल का एक हजार रुपये का चालान कराया। थाना समाधान दिवस के दौरान एसएसपी और सीडीओ कमल किशोर कंडारकर देशभूषण अचानक थाने पहुंच गए। थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसी दौरान थाने में एक कक्ष के बाहर खड़ी मोडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटर साइकिल पर एसएसपी की निगाह पड़ गई। उन्होंने मोटर साइकिल का एक हजार रुपये का चालान कराया दिया। इस खामी को मुआयना रिपोर्ट में भी उल्लेख करने को कहा। बताया कि मोटरसाइकिल डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी की है। बाद में सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें