फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: होली पर हादसों का कहर, शुकतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर समेत छह की मौत, परिवारों में छाया मातम

Tue, 26 Mar 2024 12:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में होली के दिन हादसों का कहर बरपा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में शुकतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर समेत छह की मौत हो गई। त्योहार पर मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
शुकतीर्थ दडी आश्रम के मैनेजर पवनीश शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में होली पर्व पर जिलेभर में कई स्थानों पर हादसे हुए। इन हादसों में शुकतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर पवनीश शर्मा, दो जीजा-साले सहित छह लोगों से ज्यादा की मौत हो गई। वहीं, मृतकों के परिवारों में त्योहार के दिन मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन


शुकतीर्थ दंडी आश्रम के मैनेजर पवनीश शर्मा अपनी पत्नी मीनाक्षी उर्फ गुंजन के साथ गंगा स्नान कर हरिद्वार से कार द्वारा वापस आ रहे थे। तुगलकपुर कम्हेडा के पास गंगनहर पटरी पर सामने से आई कार के साथ उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में पवनीश शर्मा की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार मंगलोर उत्तराखंड के गांव उधवहेड़ी निवासी एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।

उधर, भोपा में बेलड़ा व निरगाजनी गंगनहर पटरी पर रोडवेज की टक्कर से बाेलेरो सवार गाजियाबाद के थाना निवाड़ी के गांव ज्ञासपुर निवासी अंकुर व उसके दोस्त अमहेड़ा (गाजियाबाद) निवासी मोंटी की मौत हो गई थी। उनके तीन साथी घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता
विज्ञापन

उधर, ककरौली के गांव दौलतपुर निवासी कल्लू अपने तीन सालों कोशांबी के गांव पडरिया सुखवारा निवासी रघुनंदन, लक्ष्मण व अनिल को मुजफ्फरनगर से एक ही बाइक पर बैठाकर अपने गांव ले जा रहा था। नई मंडी कोतवाली के बिलासपुर कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कल्लू व रघु नंदन की मौत हो गई। दोनों अन्य को घायल हालत में रेफर किया गया है। इसके अलावा नगर के भोपा पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते हुए नगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी गौरव की ट्रेन में चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें