फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अलमासपुर से सात साल का बच्चा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अलमासपुर से सात साल का बच्चा लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव अलमासपुर से तीन दिन पूर्व लापता हुए सात साल के बच्चे का सीसीटीवी फुटेज जांच में सामने आया है। इसमें बाइक सवार दो युवक बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे हैं। जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर से तीन दिन पूर्व सात साल का वासु ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला और संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बच्चे की मां ने नई मंडी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, तभी से परिजन व पुलिस बच्चे की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें बाइक सवार दो युवक उक्त बच्चे को बाइक पर बीच में बैठाकर ले जाते मिले। इस पर पुलिस ने बच्चे की मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह शाहपुर क्षेत्र निवासी पति से करीब सात साल से ही अलग अपने मायके अलमासपुर में रह रही है। आरोप लगाया कि पिता ही बच्चे को अगवा कर ले गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें