फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी, एसपी सिटी से मिली पीडिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी महिला प्रत्याशी द्वारा पति पर बंधक व उसके रिश्तेदारों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने का मामला पुलिस के लिए परेशानी बन रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिस कारण पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। एसपी सिटी से मिलकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से यह मामला लगातार चर्चाओं में है। पीड़िता ने अपने पति व रिश्तेदारों के खिलाफ चार दिन पहले थाना सिविल लाइन पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं की। क्योंकि पति-पत्नी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है। इसलिए पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। सोमवार को आरोपी पति ने एसएसपी व एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र अपना पक्ष रख कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
उधर, कार्रवाई की मांग के लिए अधिकारियों के कार्यालय केे चक्कर काट रही पीड़िता मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। अधिवक्ता के माध्यम से एसपी सिटी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता का कहना था कि उनकी शादी जनवरी 2021 में हुई थी। तभी से उनका मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा है। पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। वह लगातार अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रही है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में लगाए आरोपों को दोहराने के साथ ही पति पर और भी गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने कहा कि यदि पुलिस बुधवार तक कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करेगी। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि पीड़िता उनसे मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें