फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में ईंट लगने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव में ईंट लगने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव छपरा में सोमवार रात घेर में बैठे अधेड़ पर पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान ईंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई। मामले में तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छपरा निवासी प्रमोद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात में लगभग सात बजे उनका ताऊ 50 वर्षीय विनोद पुत्र ब्रह्म सिंह घेर में अकेले बैठे थे। उनके परिवार से रंजिश रखने वाले छपरा के ही सुरेंद्र, सहमेंद्र व नितिन घेर में पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उनके ताऊ के ऊपर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। लोगों ने देखा तो हमलावर फरार हो गए। ईंट लगने से गंभीर घायल अवस्था में उन्होंने ताऊ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सोमवार शाम के समय बच्चों में झगड़ा हो रहा था। दोनों परिवारों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी है। उधर, मंगलवार दोपहर में पीडित पक्ष के लोगों ने एसएसपी आवास पहुंच कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें