फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड़ कंपाती ठंड में होमगार्डों के भरोसे जिले की सुरक्षा

विज्ञापन
रात्रि में वहलना पुलिस चौकी पर खडी पीसीआर वैन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में होमगार्डों के भरोसे जिले की सुरक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाड़ कंपाती ठंड में पुलिस की चेकिंग व्यवस्था भी ठंडी पड़ गई है। पुलिस की मुस्तैदी का आलम यह कि चेकपोस्ट और चौकियों पर अधिकांशत: होमगार्ड ही ड्यूटी पर मौजूद मिले। अधिकांश चौकियों पर चौकी प्रभारी के साथ ही ज्यादातर पुलिसकर्मी भी नदारद मिले। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार व शनिवार को रात नौ से दस बजे तक हाईवे के साथ ही संपर्क मार्गों पर भी जायजा लिया तो पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
- शुक्रवार रात नौ बजे: खतौली में जीटी रोड स्थित मंडी चेकपोस्ट पर केवल होमगार्ड मौजूद मिले, जबकि पुलिसकर्मी खाना बनाने की तैयारी में थे। चौकी प्रभारी रविंद्र नागर अवकाश पर बताए गए।
विज्ञापन

- रात 9.15 बजे: हाईवे स्थित भंगेला चौकी पर केवल एक सिपाही मौजूद मिला। हाईवे पीसीआर भी वहीं खड़ी मिली। चौकी प्रभारी नितिन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थे।
- रात 9.27 बजे: खतौली में ढाकन चौक स्थित पुलिस चौकी पर मौजूद दो सिपाही सोते हुए मिले। चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी नदारद थे।
- रात 9.40 बजे: जानसठ रोड स्थित भूड़ चौकी खाली मिली। चौकी प्रभारी के साथ ही कोई भी पुलिसकर्मी चौकी पर मौजूद नहीं था। जानसठ बस स्टैंड स्थित चेकपोस्ट पर दो होमगार्ड ड्यूटी पर मुस्तैद मिले।
- रात 9.50 बजे: जानसठ तिराहे पर भी केवल दो होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात मिले। यहां भी कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला।
- रात दस बजे: कोतवाली में पहरे पर होमगार्ड मौजूद था। थाने में एसआई ओमप्रकाश व एक होमगार्ड मिले, जबकि कार्यालय में दो मुंशी ड्यूटी पर थे। इंस्पेक्टर एचएन सिंह के रात्रि गश्त पर होने की जानकारी दी गई।
- शनिवार रात नौ बजे: शहर के मेरठ रोड स्थित मीनाक्षी चौक पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला।
- रात 9.22 बजे: मेरठ रोड स्थित गेट-वे चौकी पर चौकी प्रभारी कार्यालय में मौजूद मिले। चौकी पर तैनात पांच में से दो सिपाही व एक होमगार्ड रोड पर ड्यूटी करते मिले।
- रात 9.32 बजे: वहलना चौकी प्रभारी कार्यालय से नदारद मिले, जिनके संबंध में पुलिसकर्मियों को भी जानकारी नहीं थी। रात्रि गश्त की जीप चौकी के बाहर मिली। चौकी पर तैनात दस पुलिसकर्मियों में से केवल तीन ही कार्यालय में मौजूद मिले।
- रात 9.50 बजे: रुड़की रोड स्थित रुड़की चुंगी पुलिस चौकी पर प्रभारी नदारद मिले, जिनके खाना खाने के लिए जाने की जानकारी दी गई। चौकी पर तैनात छह पुलिसकर्मियों के स्टाफ में से केवल एक सिपाही अंदर कमरे में हीटर पर हाथ तापता मिला।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सर्दियों में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को रात्रि में राउंड पर रहकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्केट व बैंकों पर विशेष तौर पर नजर बनाकर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि नकबजनी की घटनाएं न हो सकें।

रात्रि में रुड़की चुंगी पुलिस चौकी पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें