फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद

विज्ञापन
रतनपुरी पुलिस ने शराब तस्कर पकड़े। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही शराब के साथ दो आरोपियों अमित और हरीश को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा फरार हो गया। पुलिस ने कब्जे से 160 पेटी 1920 बोतल अंग्रेजी शराब, एक सील करने की ड्रिल मशीन और एक टैंकर बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी देहात नेपाल सिंह ने थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि कल्याणपुर चौकी इंचार्ज जोगेंद्र पाल सिंह एवं एसआई ललित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि कल्याणपुर चौकी से होकर एक टैंकर अवैध शराब के साथ गुजरने वाला है। पुलिस ने कल्याणपुर चौकी पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। बुढ़ाना की ओर से टैंकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उक्त वाहन को रोका। रोकने के बाद पूछताछ की, तो टैंकर में बैठे तीन आरोपी टैंकर से कूदकर फरार होने लगे। पुलिसकर्मियों ने भागते हुए दो को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम एवं पता हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना राई क्षेत्र के गांव बड़ौली निवासी अमित और हरीश बताया। फरार साथी का नाम प्रदीप सोनीपत के गांव पलड़ी निवासी प्रदीप बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि टैंकर में अवैध शराब है, जिसे वे लोग बेचने के लिए मवाना लेकर जा रहे थे। टैंकर से बरामद बोतल सील करने की ड्रिल मशीन के बारे में आरोपियों ने बताया कि वे लोग इसकी सहायता से शराब में मिलावट करके बोतल भरकर पुन: ढक्कन लगा देते थे। एसपी देहात ने कहा कि इस अभियान में शामिल पुलिस टीम को एसएसपी की संस्तुति पर उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी प्रदीप इनका मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें