फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्युत समस्याओं को लेकर एसडीओ का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे की विद्युत व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने लोगों के साथ बिजलीघर पर एसडीओ का घेराव किया। उन्होंने विद्युतकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय बार बार विद्युत आपूर्ति बंद होने पर जब कस्बे के लोग जेई को फोन करते हैं तो वे फोन नहीं उठाते। इसके अलावा बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारी संतोष जनक जवाब नहीं देकर उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने रात को जान बूझकर विद्युत आपूर्ति बंद करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन कर एसडीओ को भी धूप में बैठाया जाएगा।
एसडीओ अजय यादव ने विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद मो. सुलेमान, नदीम कुरैशी, वंश अग्रवाल, अकील खान, आदिल फरीदी, शमशाद फरीदी, शाहनवाज खान, मो. लड्डू, सद्दू गाढ़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट

आपूर्ति बंद कराने की होगी जांच
एसडीओ अजय यादव ने कहा कि गर्मी के कारण विद्युत आपूर्ति में कुछ समस्याएं आ रही हैं। जिनका जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। जान बूझकर विद्युत आपूर्ति बंद करने वाले संविदा कर्मी की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नए विद्युत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को नियमानुसार विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें