मुजफ्फरनगर, मोरना। मार्डन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रा आयुषी व नेहा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा खुशी, प्रियांशी, अमरीता ने ‘देश मेरा रंगीला रंगीला’ गीत पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा नंदनी व प्रियंका ने ‘गज का घूंघट काढ़, मैं मटक के चाली ’ गाने पर नृत्य किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अमजद खान ने वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की। कक्षा आठ में आर्यन चौहान, आशुतोष। कक्षा सात में आदित्य राठी, वंश सोलंकी। कक्षा छह में प्रथम सिलेलाल, अयान अंसारी। कक्षा पांच में वीर, अनंत यादव। कक्षा चार में तनु सोलंकी, रितराज कक्षा। तीन में मोहम्मद आरिफ, महमूना। कक्षा दो में फातिमा, तसमीया सादाब। कक्षा एक में वैभव धीमान व अंश तथा समर्थ ने क्रमश प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के सुभाष कुमार, स्कूल कमेटी के अध्यक्ष विनीत शर्मा, सचिव डा. शाहनवाज, संकुल, संदीप राठी, जुबेर, मनोज, प्राची, शालिनी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।