पुरकाजी बाजार में नगर पंचायत द्वारा कराए गए सैनिटाइजर का शुभारंभ करते विधायक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजार बंद होते ही सैनिटाइज करवाने निकल पड़े अधिकारी
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी कस्बे को सैनिटाइज करवाया। अधिकारियों ने कस्बे के सभी बाजार, मोहल्ले व सड़कों पर खड़े वाहन और सभी सरकारी कार्यालय सैनिटाइज करवाए।
उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उनके निर्देश पर अधिशासी अधिकारी ओमगिरी, नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों के साथ कस्बे को सैनिटाइज करने निकल पड़े। एसडीएम ने बताया कि वैसे तो शाम के समय रोजाना कस्बे को सैनिटाइज करवाया जाता है। मंगलवार व शुक्रवार को शासन के निर्देशों के अनुसार एक बजे कस्बे का बाजार बंद हो जाता है। बाजार बंद होने के कारण कस्बे को सैनिटाइज करने में कोई समस्या नहीं आती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के हर मंगलवार व शुक्रवार को पूरे कस्बे को सैनिटाइज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने वाले दुकानदार पर जुर्माना किया जाएगा। मास्क न पहनकर आने वाले किसी भी ग्राहक को सामान नहीं मिलेगा।