फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिकायतें वही...संपूर्ण समाधान इस बार भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/खतौली/बुढ़ाना। तहसीलों में फिर अफसर बैठे। फरियादियों ने उम्मीद का दरवाजा खटखटाया। राजस्व, चकरोड, राशन कार्ड, पुलिस और जमीन की मामलों की 116 शिकायतें दर्ज कराई गई लेकिन हल सिर्फ 17 का निकला। संपूर्ण समाधान नहीं होने से फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस के खिलाफ शिकायतें पहुंच रही है। पुलिसकर्मियों के व्यवहार और परेशान किए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। जानसठ में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। विभागों के अधिकारी भी पहुंचे लेकिन 34 शिकायतों में सिर्फ तीन का ही मौके पर समाधान हुआ। डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शी रवैया अपनाने के निर्देश दिए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसडीएम राजकुमार मौजूद रहे। बुढ़ाना में एसडीएम अपूर्वा यादव ने शिकायतों को सुना। 21 शिकायतें आई, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायत राजस्व विभाग की दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

खतौली तहसील के सभागार में एसडीएम निकिता शर्मा ने समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड की शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में फरियादियों ने 38 शिकायतें दर्ज कराईं लेकिन यहां सिर्फ तीन समस्याओं का निस्तारण हुआ। एसडीएम सदर प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि संबंधित विभागों को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें