फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की टीम ने हरियाणा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के नन्हेड़ा आसा गांव में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पहले दिन सहारनपुर और करनाल (हरियाणा) के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सहारनपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन अरविंद चौधरी और केंदुकी गांव के पूर्व प्रधान अनुज त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा खेल मानव जीवन का मुख्य आधार है। युवाओं को खेल के माध्यम के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहना चाहिए। अरविंद चौधरी ने कहा युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इसका पहला मैच (करनाल) हरियाणा और सहारनपुर की टीमों के बीच हुआ। इसमें सहारनपुर ने हरियाणा को 13-7 अंक के अंतर से हराकर जीत हासिल की। संयोजक अमित चौधरी ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, शामली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों की टीमें भाग ले रही है। विजयी टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें पवन चौधरी, अमित सिंह, अनिल सिंह, उमेश त्यागी, पूर्व प्रधान अनिरुद्ध चौधरी, नीटू चौधरी, मोनू, अमरीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें