फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीशान हैदर के परिजनों को इंसाफ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। थीतकी गांव निवासी मृतक जीशान हैदर के परिजनों को इंसाफ का इंतजार है। चार सितंबर की रात्रि में पुलिस ने गोकशी की सूचना पर थीतकी के जंगल में छापा मारा । इसमें जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौैत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने इस मामले में तीन उपनिरीक्षकों सहित 13 पुलिसकर्मियों पर घर से बुलाकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

रविवार को मृतक जीशान हैदर की पत्नी अफरोज ने सरकार से पति की हत्या के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा दो माह का समय गुजरने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे वह आहत है। अफरोज ने फिर दोहराया कि पुलिस चार सितंबर की मध्यरात्रि पति को घर से बुलाकर लेकर गई और अगले दिन सुबह के समय पुलिस ने घर आकर मौत की सूचना दी। वहीं, जीशान के तहेरे भाई व सपा शासन में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे सैयद ईसा रजा ने कहा पुलिस ने षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या की। क्राइम ब्रांच सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय तो मामले की जांच कर ही रहे हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार ने भी इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें