फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस और भाजपा देश में फैला रहे नफरत : राशिद अल्वी

विज्ञापन
पुरकाजी में प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कार्यक्रम में बोलते वक्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आरएसएस और भाजपा देश में फैला रहे नफरत : राशिद अल्वी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का कस्बे में पहुंचने पर पूर्व चेयरमैन मियां नसीम व कांग्रेसी नेता मुनीर सईद के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य राशिद अल्वी ने कहा कि आरएसएस व भाजपा के लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा सरकार में शहरों व सड़कों के नाम बदले जा रहे हैं। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या रख दिया। धरने पर बैठे लोगों को जेल में डाल दिया जाता है। जो भाजपा के खिलाफ बोलता है उसे जेल में बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि किसान एक साल से धरने पर बैठे हैं। मगर प्रधानमंत्री उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं। कार्यक्रम को जफर अली नकवी, डोली शर्मा, स्वपनिल शर्मा, गीता काकरान, बिलकिश चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मियां नसीम, मुनीर सईद, उस्मान मियां, परवीन शर्मा, महफूज राणा, गुफरान काजमी, संजीव शर्मा, धीरज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें