फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोहित की बरात नहीं गई...प्रगति भी नहीं बनी दुल्हन

विज्ञापन
भलवा गांव में मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस : संवाद
विज्ञापन
- 28 फरवरी को तिगाई में जानी थी रोहित की बरात
विज्ञापन

- खुद इन्कार किया, प्रेमिका की शादी भी नहीं होने दी

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आए। परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों को समझाया गया लेकिन बात नहीं बनी। दोनों के परिजनों ने शादी तय कर दी। 28 फरवरी को रोहित की बरात तिगाई गांव जानी थी लेकिन उसने खुद ही इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका की शादी की तारीख नजदीक आई तो खौफनाक फैसला किया गया।
घर आमने-सामने होने के बावजूद गांव में दोनों का मिलना मुश्किल होता था। करीब दो साल पहले प्रगति एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए गुरुग्राम चली गई। रोहित भी कभी रोडवेज में परिचालक तो कभी निजी कंपनी में नौकरी के बहाने गुरुग्राम में ही आता जाता रहता था।
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ही नहीं माने। पिछले साल भी दोनों की शादी तय की गई थी लेकिन इंकार कर दिया गया। इस बार तय किया गया कि पहले प्रगति की शादी होगी और इसके बाद रोहित की।
करीब 15 दिन पहले रोहित ने अपने परिजनों के साफ इंकार कर दिया कि वह शादी नहीं करेगा। वह सिर्फ प्रगति से ही मोहब्बत करता है। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई।
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी नजदीक आने के कारण वह बेचैन हो उठा। बृहस्पतिवार को मौका पाकर मोहब्बत का खूनी खात्मा कर दिया।
-
योजना बनाई...वारदात में नया चाकू किया प्रयोग
रोहित ने पूरी वारदात की योजना बनाई। घटनास्थल से पुलिस ने नया चाकू बरामद किया है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन पहले ही चाकू खरीदा और मौका पाकर वह प्रगति के घर पहुंच गया। कमरे में कुछ देर बात करने के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें