फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भलवा में आंसू और अफसोस...पुलिस तैनात

विज्ञापन
भलवा गांव में पहुंची पुलिस : संवाद
विज्ञापन
जानसठ। भलवा गांव में हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर दिया है। गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक रोहित और प्रगति के परिवार आपस में गहरे संबंध रखते थे। दोनों परिवार हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते थे। ऐसे में, इस घटना ने दोनों परिवारों को तोड़कर रख दिया है।
गुरुवार शाम को जब यह घटना हुई, तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। दोनों घरों में महिलाएं रो-बिलख रही हैं, जिससे गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।
-
परिवार को नहीं था ऐसी वारदात का अंदाजा
प्रगति और रोहित लगातार शादी से इन्कार कर रहे थे। दोनों ही परिवार के लोग उन्हें बार-बार समझाते रहे लेकिन किसी को इस तरह की खौफनाक वारदात का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन

भलवा गांव में पहुंची पुलिस : संवाद

भलवा गांव में पहुंची पुलिस : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें