फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लिफ्ट देने का झांसा देकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईवे से होकर गांव बिहारी लौट रहे युवक को लिफ्ट देने का झांसा देकर कार सवार बदमाशों ने 1.20 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश पीड़ित को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी इशाक रविवार देर रात हाईवे से होकर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार, रात करीब दस बजे हाईवे के जानसठ रोड बाईपास पर इनोवा कार सवार कुछ युवकों ने उसे सिखेड़ा तक छोड़ने के लिए लिफ्ट दी। जैसे ही वह कार में सवार हुआ, बदमाशों ने कार हरिद्वार की ओर मोड़ ली और इशाक पर तमंचे तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर उसके पास मौजूद 1.20 लाख रुपये और उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश उसे ट्रांसपोर्ट नगर हाईवे चौकी के पास कार से उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने जैसे-तैसे पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने इनोवा सवार लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग भी चलाई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। बाद में पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें