फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की महत्तपूर्ण योजनाओं का पात्र लोगों को मिल रहा लाभ : बेनिवाल

विज्ञापन
देवबंद में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में अतिथियों के विचार सुनते कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का पात्र लोगों को मिल रहा लाभ : बेनिवाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश-प्रदेश में एक नया वातावरण स्थापित करने का काम किया है। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सहारनपुर हाईवे स्टेट स्थित कृष्णा पैलेस में प्रदेश सरकार के साढ़े चार पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने कहा कि जिस देवबंद में कभी लोगों के पलायन करने की स्थिति हुआ करती थी आज वहां लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। परंतु भाजपा सरकार पर विश्वास करते हुए लोग अपने घरों में वापसी कर रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर की स्थापना करके लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है। बेनिवाल ने कहा कि सहारनपुर जिले में चारों तरफ एक्सप्रेस हाईवे व सड़कों का जाल बिछ रहा है। कभी देवबंद की सड़कों का बुरा हाल रहता था, लेकिन आज सड़के पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की चार साल की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, विधायक बृजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास त्यागी, पवन धीमान, विपिन चौधरी, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का स्वागत करते विधायक बृजेश सिंह व जिलाध्यक्ष डा. महें?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें