फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बजट मिलने पर होगा रोडवेज बस अड्डे का निर्माण

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रोडवेज बस स्टैंड ।संवाद - फोटो : कतर्नियाघाट में पर्यटकों को दिखा हा​थियों का झुंड।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) माडल पर बनने वाले सेटेलाइट रोडवेज बस अड्डे के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निर्माण के लिए हरी झंडी मिल चुकी हैै। बजट मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


शहर के बीच प्रकाश चौक के निकट संचालित हो रहे परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के बस अड्डे से वर्तमान में मुजफ्फरनगर डिपो से संबंधित दो सौ से ज्यादा बसों का संचालन हो रहा है। मेरठ व बड़ौत डिपो की सौ बसों का संचालन वहलना चौक से हो रहा है।

हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों की भी बसों का भी यहां से आवागमन होता है। यदि देखा जाए तो यहां से साढ़े सात सौ बसों का रोजाना आवागमन होता है।
विज्ञापन


इन बसों के कारण बस अड्डे के निकट अधिकतर जाम लगा रहता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए बस अड्डे को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास बनाया जाना प्रस्तावित हैै। यहां पर वर्कशॉल, कैंटिन भी बनाई जाएंगी। इसके लिए चार साल पहले प्रस्ताव बनाकर परिवहन निगम के मुख्यालय भेजा गया था। वहां पर कार्रवाई लंबित है।
-
हाईवे पर खरीदी जमीन पर बसों को किया खड़ा
हाईवे पर पीपीपी मॉडल पर सेटेलाइट बस अड्डा बनाने के लिए परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों ने 18 फरवरी 2020 से कार्रवाई शुरू की थी। मुख्यालय को 2021 में मानचित्र बनाकर भेजा था। निगम ने 146 हेक्टेयर जमीन 23 करोड़ 50 लाख 73 हजार रुपये में खरीद कर उसका बैनामा भी करा लिया। खरीदने के समय यह जमीन कृषि भूमि की थी। वर्ष 2025 में इसे व्यवसायिक कार्य के लिए प्रयोग में लेने की कार्रवाई पूरी की गई। इस भूमि पर अतिरिक्त बसों को खड़ा किया जा रहा है।
-
सेटेलाइट बस अड्डे से दूसरे राज्य की बसों को होगा संचालन
निगम अधिकारी बताते है कि सेटेलाइट बस अड्डा बनने के बाद शहर में बने बस अड्डे से मुजफ्फरनगर व आसपास जनपदों के लिए ही बसों का संचालन होगा। दूर-दराज व दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से होगा।

वर्जन -
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा का कहना है कि प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया हुआ है। प्रदेश शासन से भी हरी झंडी मिली हैै। बजट मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें