मंसूरपुर में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन में नई जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए
- फोटो : KHATAULI
रालोद सैनिक प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। मंसूरपुर में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने रालोद की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़कर जन-जन तक रालोद का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। 30 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यालय पर सैनिक प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
मंसूरपुर में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र फौजी के आवास पर रालोद सैनिक प्रकोष्ठ का सम्मेलन हुआ। जिसमें मुजफ्फरनगर, शामली व मेरठ के पूर्व सैनिक शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने रालोद की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सैनिकों को जोड़ने का संकल्प लिया। सभी ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगराज सिंह नहीं पहुंच पाए। उन्होंने मोबाइल फोन से ही पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। सम्मेलन में राजीव बालियान फौजी को क्षेत्रीय सचिव, कैप्टन योगेश को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। सम्मेलन को सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैप्टन केपी सिंह, प्रवेंद्र राठी फौजी, सुनील राठी, राजीव बालियान, बृजपाल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद त्यागी, प्रदीप ढाका, मोहर अली, अमरेश कुमार, रकमकेस सिंह, राजेंद्र राठी, धीरेंद्र फौजी आदि सैनिकों ने संबोधित किया। अध्यक्षता मोहनवीर राठी, संचालन राजीव बालियान ने किया।