फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक का खतरा, घर से बाहर न निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक का खतरा, घर से बाहर न निकलें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। धूप त्वचा को झुलसा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम बेहद खतरनाक है। धूप में निकलने से ही स्ट्रोक हो सकता है इसलिए दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें और बच्चों तथा बुजुर्गों का ख्याल रखें।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन निकलते ही सूरज आग उगलने लगता है। जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. वीके जौहरी बताते हैं कि बच्चों और बुजुर्गों की सहनशक्ति युवाओं की अपेक्षा कमजोर होती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। दोपहर में धूप में न निकलें। इससे हीट स्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं। तेज बुखार आना, चक्कर आना, पानी की कमी हो सकती है। किडनी एवं दिमाग पर असर हो सकता है तथा बेहोशी छा सकती है। हृदय रोगियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। तेजी गर्मी में ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। शरीर में पानी एवं नमक की कमी हो जाती है। इसलिए घर में या छांव में रहें। छाता लगाकर, मुंह एवं सिर ढककर ही घर से बाहर निकलें। पानी लगातार पीते रहें। यदि तेज बुखार है तो ताजे पानी की पट्टी रखें या नहला दें। बर्फ के पानी का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें