फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में भागी स्कॉर्पियो का पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में भागी स्कॉर्पियो का पीछा कर पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शिव चौक पर सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब रुड़की रोड की तरफ से आई स्कॉर्पियो पुलिस के रोकने पर रुकने की बजाय भगत सिंह रोड की तरफ फरार हो गई। कार में पांच-छह लोग सवार थे। पुलिस के रोकने पर भागी स्कॉर्पियो को देख उसमें बदमाश होने के शक में शिव चौक पर मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी वाहनों से उसके पीछे लग गए। इसके बाद घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को शामली स्टैंड चौकी पर रुकवा लिया गया। कार में मौजूद सभी युवकों को घेराबंदी कर नीचे उतारकर उनकी तलाशी ली गई, लेकिन किसी के पास कुछ अवैध नहीं मिला। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि कार सवार बागपत के रहने वाले थे, जिन्होंने पूछताछ में रिश्तेदारी में हुई मौत से लौटने की जानकारी दी। जांच के बाद उक्त स्कॉर्पियो का 9800 रुपये का चालान काटकर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें