फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की पैमाइश की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की पैमाइश की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर तालाब की पैमाइश की। तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने कहा कि तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे के सठेड़ी रोड़ सफीपुर पट्टी क्षेत्र में खसरा न. 3402 की भूमि में तालाब दर्ज है। इस तालाब के चारों तरफ अवैध कब्जा करने की शिकायत कई ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को दी गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया था। तालाब की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम गठित की गई। तहसीलदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश सहित राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की जमीन पर जाकर पैमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खसरा न. 3402 तालाब का रकबा करीब आठ बीघा से अधिक है। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों तरफ अवैध कब्जे किए गए है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जांच व मौके की पैमाइश की जा रही है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसील दिवस में भी कई गांव के ग्रामीणों द्वारा चकरोड़ व ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें की गई है। उनके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें