मुजफ्फरनगर। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर में बैंडबाजों और झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कचहरी गेट के अंबेडकर पार्क में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम किए।
टाउन हाल प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। सपा नेता राकेश शर्मा ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि दलितों और वंचितों को बराबरी का हक दिलाने का काम आंबेडकर ने ही किया। शोभायात्रा टाउनहाल प्रांगण से प्रारंभ होकर शिवचौक से होती हुई कचहरी गेट बाबा साहेब की मूर्ति के पास शोभायात्रा का समापन हुआ। समस्त श्रद्धालुओं ने टाउनहाल मैदान में इकट्ठा होकर बाबा साहेब की शोभायात्रा में भाग लिया। संयोजक रजनीश गौतम, दीपचंद, राजेश्वर दयाल, अतर सिंह अमीन, विजय कैमरिक, आशीष कुमार, संदीप कटारिया, अश्वनी कल्याणी, किरणपाल ने भाग लिया।
इन संगठनों ने मनाई जयंती
विश्व हिंदू परिषद ने आंबेडकर की 131वी जयंती मनाई। जिला सामाजिक समरसता प्रमुख विक्रांत खटीक, अजय गुप्ता, राधेश्याम विश्वकर्मा, अनूप, विकास अग्रवाल, मनीष बंसल, शिवम चौधरी, रितिक, मनोज मोघा, शिवम तायल, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
एसवीएम योग एवं हैल्थ साइंसेज कॉलेज में जयंती पर संविधान निर्माता को याद किया गया। प्राचार्या डॉ रावी जैन ने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में अनिकेत, ओम बंसल, पूजा, खुशी, रोजी, रिशांत सैनी, अदिति, विनित, प्रगति ने भाग लिया।
बसंत विहार में श्री रविदास समाज कल्याण परिषद ने जयंती मनाई। बाबा साहब के कार्यो को याद किया गया। समिति अध्यक्ष हुकुमचंद, प्रताप सिंह, अमरीश कुमार, राकेश, दीपक मौर्या, प्रेम सिंह, जयपाल सिंह, राजवीर आदि मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद ने जयंती पर आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। राधेश्याम कश्यप, चंद्रभान, विजय कश्यप, रामकुमार, मनीषा, दीपक, कमलेश आदि रहे। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में आंबेडकर जयंती पर आयोजन हुआ। लोकेशचंद्रा एवं ब्रजमोहन शर्मा ने विचार रखे। सनमति आईटीआई में जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित हुआ। सम्राट इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।