फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर ने देश के वंचितों को उनके अधिकार दिलाए

विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सपा, बसपा, आप और रालोद ने आंबेडकर को याद किया।
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ संदीप शर्मा, जिला सह संयोजक डॉ शैलेन्द्र त्यागी, डॉ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय द्वारा भेजी गई ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरूषोत्तम गौतम, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह दमीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अचिंत मित्तल, श्रीमोहन तायल उपस्थित रहे।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आंबेडकर जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश मे छुआछुत भेदभाव मिटाने के लिए कार्य किया। सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, डॉ नूर हसन सलमानी, शलभ गुप्ता, डॉ इसरार अल्वी, सावन कुमार, वीरेंद्र तेजियान, हरकेश सिंह, पूर्व सभासद जनार्दन विश्वकर्मा, संजय झिंगनिया, अनिल जैन, सागर कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। बाबा साहेब के दलितो, वंचितों, गरीबों के लिए किए गए कार्यो को याद किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सुधीर भारतीय, कमल गौतम, माधोराम शास्त्री, विदित मलिक, सार्थक लाटियान, ओंकार बालियान, राजीव आदि मौजूद रहे।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि अंबेडकर ने ही समाज को जागृत करने का काम किया। उन्होंने संविधान में अधिकार दिए। पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम, आजाद मावी, जियाउर्रहमान, श्यामलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आयोजन हुआ। निवर्तमान जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान,सतेंद्र मान, तसव्वुर हुसैन, अजय चौधरी, गजाला सिद्दीकी, वसी खैरी, राजेश स्वरूप जिंदल, संजय गुप्ता, गिरधारी लाल, वैभव त्यागी, जसकरण सिंह, संजीव मान आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें