फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गाइड के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्रधानाचार्या कुसुमलता ने शिविरार्थियों को सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता का संदेश दिया। कहा कि गाइड के सिद्धांतों पर चलकर छात्राएं न्यायपूर्ण, सत्यता और विनम्रतापूर्ण व्यवहार कर सकती हैं।
स्कूल में चल रहे शिविर में छात्राओं को गांठें बांधना, प्राथमिक चिकित्सा और टेंट लगाने के विषय में जानकारी दी गई। गाइड ट्रेनर ज्योति ने छात्राओं को टेंट बांधना सिखाया। स्काउट के जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने कहा कि छात्राएं सशक्त बनें और समाज में जागरूकता की अलख जगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने कहा कि तीन दिन के शिविर में छात्राओं ने जो सीखा है, उसे जीवन में आत्मसात करने का कार्य भी करें। विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा और मीनू शर्मा ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बताया गया कि एक गाइड कम संसाधनों के बावजूद किस तरह बेहतर कार्य कर सकता है, इसके विषय में जानकारी दी गई है। निर्णायक मंडल में छवि, प्रीति शर्मा, सुदेश रहे। टोली नंबर पांच को प्रथम और टोली नंबर एक को द्वितीय स्थान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें