फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ऑफिस पर दीयों से लिखा आरक्षण

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में चिरागों से आरक्षण लिखकर दिवाली मनाते फिशरमैन काग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम ऑफिस पर दीयों से लिखा आरक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फिशरमैन कांग्रेस के तत्वाधान में 25 अक्तूबर से मछुआ समुदय की 17 जातियों के आरक्षण और नदी अधिकारों को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन आरक्षण सत्याग्रह के 11वें दिन डीएम ऑफिस पर दीयों से आरक्षण लिखकर कश्यप समाज के लोगों ने दिवाली मनाई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि मोदी और योगी द्वारा कश्यप निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति का आरक्षण एवं उनके अधिकारों को देने का वादा किया था। सात साल से केंद्र की मोदी सरकार एवं साढे़ चार साल से प्रदेश की योगी सरकार ने इस समुदाय से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। फिशरमैन कांग्रेस ने इस समुदाय की मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन आरक्षण सत्याग्रह पर दिवाली मनाने का निर्णय लिया। मौके पर कपिल कश्यप, सौरभ कश्यप, विशाल कश्यप, नीरज कश्यप, गौरव कश्यप, अश्वनी कुमार, अमित कश्यप, सतवीर कश्यप, सूरज कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें