फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकड़ा में पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
शाहपुर के गांव काकड़ा में हुए विवाद के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
काकड़ा में पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पहुंची पुलिस टीम को बंधक बनाकर हमला कर दिया गया। चौकी प्रभारी को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया, जबकि सिपाही ने भागकर जान बचाने के बाद थाने में सूचना दी। भारी फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने गांव पहुंचकर दरोगा को मुक्त कराया। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश के चलते सिकंदर और कल्लू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। कल्लू पक्ष की सूचना पर थाने से दरोगा हरीश कुमार, एक कांस्टेबल के साथ गांव में पहुंचे, जहां सिकंदर पक्ष ने उन्हें एक मकान में ले जाकर बंधक बनाते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से दरोगा को पीटकर लहूलुहान कर दिया, जबकि कांस्टेबल ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में अफसर फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और दरोगा को बंधन मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से मुख्य आरोपी सिकंदर को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि घायल दरोगा की तहरीर पर मामले में सिकंदर, उसकी पत्नी पूनम, बेटे प्रिंस, शिवम व सन्नी उर्फ भूरा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
दो दिन पूर्व भी हुआ था दोनों पक्षों में झगड़ा
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में सिकंदर व कल्लू पक्ष के बीच काफी समय से विवाद है। चार दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष से शिवम व दूसरे पक्ष से कल्लू को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की थी। अब फिर से दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एक हमलावर का फोटो हुआ वायरल
शाहपुर। गांव काकड़ा में पुलिस पर हमले के आरोपी सिकंदर के बेटे शिवम का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उक्त युवक तमंचे के साथ बैठा नजर आ रहा है, जो तमंचा लोड कर रहा है। उक्त फोटो कब का है, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें