फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर हरबंस लाल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में संस्थापक स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल को उनके नौंवी पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बाबू हरबंस लाल गोयल के समाजहित में किये गये कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्श अपनाकर समाजोत्थान के लिए उनके सपनों को पूर्ण करने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण में स्थित बाबू हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल, मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सेन कंसल, वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम सिंघल, एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी चेयरमैन कुंजबिहारी अग्रवाल, प्रिंसीपल मोनिका गर्ग और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मृणालिनी अनंत सहित मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प अर्पित कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 151 छात्राओें को आर्थिक योजना के तहत एफडी कराने की घोषणा की गई। जिससे कोई भी बच्चा आर्थिक संकट के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित नहीं रहे। उद्यमी राकेश बिन्दल, सीए अजय अग्रवाल, दिनेश कुमार एडवोकेट, एडीजीसी विक्रांत राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें