फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रविदास जयंती आज, सुरक्षा को पुलिस अलर्ट

Fri, 23 Feb 2024 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविदास जयंती जिले भर में शनिवार को मनाई जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। पूर्व समय में शोभा यात्रा के दौरान हुए झगड़ों के मद्देनजर थाना पुलिस को अधिकारियों ने सतर्कता बरतने के आदेश दिए है। रात में सभी रविदास मंदिरों की देखभाल के लिए पोस्टर पार्टी बनाई है।
विज्ञापन


रविदास जयंती पर पूर्व वर्षों में शहर कोतवाली के सूजड़ू व खतौली तथा चरथावल क्षेत्र में विवाद व झगड़े हो चुके हैं। जिनमें मुकदमे भी दर्ज हुए थे। इसी के चलते इस बार पुलिस अधिकारी सतर्क हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को मंगलवार में रविदास जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व शोभायात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व व्यवस्था तथा निगरानी के आदेश दिए हैं। कहा गया कि सभी थाना प्रभारियों ने हालांकि बैठक कर शोभा यात्रा निकालने वाले संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की है। फिर भी शोभायात्रा में हर कदम के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा गया।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी शोभायात्रा में पुलिस बल को तैनात किया है। शोभायात्रा के समाप्त होने तक पुलिस को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें