फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर रुपये व जेवर मंगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर रुपये व जेवर मंगाए
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र के एक गांव में दूसरे वर्ग के युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को डरा धमकाकर उसके घर से नगदी व जेवरात मंगा लिए। जब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेें ले लिया है।
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी बचपन से ही मामा के यहां रह रही है। आरोप है कि किशोरी को गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया। पीड़ित मामा का आरोप है कि आरोपी ने उसकी भांजी के साथ दुष्कर्म किया तथा उससे धमकी देकर घर में रखे ढाई लाख रुपये की नगदी एवं जेवरात मंगा लिए। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित मामा व मामी आरोपी युवक के घर पहुंचे और शिकायत की। इसी बात से नाराज युवक के परिजनों ने पीड़ितों पर हमला बोलकर मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़िता सहित आरोपी को भी पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें