फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र विद्या से उपचार करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में बीमार युवती को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर बागपत के एक तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी तांत्रिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस पीड़िता की मां की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी काफी समय से बीमार है। इसी दौरान एक परिचित के माध्यम से महिला को बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी तांत्रिक के बारे में पता चला। महिला के बुलावे पर तांत्रिक पहुंचा और युवती को तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया। आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र विद्या करने के नाम पर महिला से ढाई लाख रुपये की रकम भी ऐंठ ली।
बृहस्पतिवार रात तांत्रिक युवती का इलाज करने के बहाने महिला के घर पर ही रुका और दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और तांत्रिक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें