आदेश के बाद भी कब्जा मुक्त नहीं हुआ रणखंडी गांव का तालाब
देवबंद। रणखंडी गांव के तालाब को आज तक भी प्रशासन कब्जा मुक्त नहीं करा सका। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
गांव रणखंडी निवासी विष्णु ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 2124 में 0.35 हेक्टेयर भूमि में तालाब है, जो कि राजस्व विभाग के रिकार्ड में भी दर्ज है। विष्णु ने बताया कि वर्ष 2019 में रेवन्यू कोर्ट ने 2018 की धारा 67 यूपी अधिनियम के तहत तालाब को कब्जा मुक्त कराए जाने को आदेश पारित किए थे। लेकिन साढ़े तीन साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अधिकारी उक्त तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवा सके। तहसीलदार तपन कुमार मिश्र ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम तालाब का सर्वे करने गांव गई थी। टीम की रिपोर्ट प्राप्त हो गई और शीघ्र ही कार्रवाई कर तालाब कब्जा मुक्त कराया जाएगा। संवाद